फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi's ED Appearance: मिश्रा बोले- राजमाता की पेशी है, कांग्रेस को अपराध को उत्सव बनाना आता है

Thu, 21 Jul 2022 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। 
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस के सड़क पर उतरने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले युवराज की पेशी तो कांग्रेसी सड़क पर उतरे थे। अब राजमाता जा रही हैं तो कांग्रेसी सड़क पर हैं। कांग्रेस को अपराध का उत्सव मनाना आता है। 
विज्ञापन




डॉ. मिश्रा ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कांग्रेस ने अपराध का उत्सव मनाना सीख लिया है। अब क्या हुआ है। थानेदार ने ही तो बुलाया है। आरोप संगीन है। भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के आरोप हैं। पहले युवराज गए थे, तब कांग्रेस सड़कों पर आई थी। अब राजमाता जा रही हैं तो सड़कों पर आ रहे हैं, आखिर क्यों? आप अगर गलत हैं तो मीडिया के सामने कह दो कि हम गलत हैं। अपराध को उत्सव कैसे बनाया जाए, यह कांग्रेस को पता है। यह लोग ईडी पर दबाव बनाना चाहते हैं। इसी वजह से सड़कों पर उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। पूछताछ का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन की योजना बनाई है। इससे पहले भी इस मामले में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी ने पूछताछ की थी, तब कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें