भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। चौधरी भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष है। होशंगाबाद सीट से सांसद राव उदय प्रताप सिंह को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में लड़ाया। वह अभी प्रदेश के परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री है। 48 वर्षीय दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी गांव के चांदौन गांव के निवासी है। उनकी किसानों के बीच अच्छी पकड़ है।
दर्शन सिंह चौधरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ राजनीति में आए। अविवाहित दर्शन सिंह लंबे समय से मजदूर किसान संगठन, सामाजिक संगठन के साथ जुड़ काम कर रहे है। वह 2021 से भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे है। उनकी संगठन में अच्छी पकड़ है। उनकी सक्रियता के चलते पार्टी नेताओं ने उनको लोकसभा का प्रत्याशी बनायाहै।