फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्रॉउन भोजपुर क्लब से चोरी,नेहा तिवारी नहीं हो पाएंगी कोरिया प्रतियोगिता में शामिल

Sun, 15 Sep 2024 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शाहपुरा निवासी नेहा तिवारी को पिछले साल मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब मिला थाI शनिवार को वह भोजपुर क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंची थीI फोटो शूट के दौरान उन्होंने अपना क्राउन टेबिल पर रख दिया थाI
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के हबीबगंज थानांतर्गत अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्रॉउन चोरी हो गया। पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से क्रॉउन चुराने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी नेहा तिवारी को पिछले साल मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब मिला था। शनिवार को वह भोजपुर क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंची थी। फोटो शूट के दौरान उन्होंने अपना क्रॉउन टेबल पर रख दिया था। कुछ देर बाद देखा तो क्रॉउन गायब हो चुका था। काफी तलाश करने के बाद भी जब क्रॉउन का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नेहा के लिए यह क्रॉउन इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि उन्हें कोरिया में होने वाले इंटरनेशनल कॉम्पटीशन मिसेज इंडियन ओशन में भाग लेने के लिए जाना है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर क्रॉउन नहीं मिला तो नेहा तिवारी मैसेज इंडियन ओशन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने विदेश नहीं जा पाएंगे क्योंकि उसमें एंट्री क्रॉउन के साथ ही होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें