फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल को बैन नहीं करेगी कांग्रेस, जाने दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

Wed, 16 Aug 2023 04:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के नेताओं से अच्छे तरीके से अपने धर्म का पालन करता हूं। भारत देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का है
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे, लेकिन असामाजिक तत्वों या बदमाशों को छोड़ा भी नहीं जाएगा। सिंह ने कहा कि बजरंग दल में भी अच्छे लोग हो सकते हैं।

विज्ञापन

पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में अवंती बाई जयंती सभा में शामिल हुए। यहां पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शंकर शाह और रघुनाथशाह ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने हिंदुत्व को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मैं भाजपा के नेताओं से अच्छे तरीके से अपने धर्म का पालन करता हूं। भारत देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का है। उन्होंने कहा भाजपा का हिंदू और हिंदुत्व से कोई लेना देना नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व को लेकर सावरकर के बोल हैं। उन्होंने खुद कहा था हिंदू शब्द का हिंदुत्व से कोई मतलब नहीं है। 

550 साल मुस्लिमों ने राज किया पर हिंदू खतरे में नहीं रहा
पूर्व सीएम ने कहा कि हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं रहा। 550 साल मुस्लिमों ने राज किया, लेकिन हिंदू खतरे में नहीं रहा। भाजपा नेता देश को बांटना बंद करें। भाजपा का यही काम है फूट डाला और राज करो। यह लोग मणिपुर में भी यहीं कर रहे है। उन्होंने अंग्रेजों से यही सीखा है।
विज्ञापन


कमलनाथ के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया
उन्होंने कहा कि कमलनाथ के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। देश में बहुमत हिंदुओं का है, फिर हिंदू कैसे खतरे में हो गया। उन्होंने कहा कि हमारा भरोसा देश के संविधान में है। बता दें कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की छिंदवाड़ा में कथा के समय हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था कि देश में 82% तो हिंदू हैं। हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात है। विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी अपने देश में है। इसमें कोई बहस का मुद्दा नहीं है। यह कहने की बात नहीं है, यह तो आंकड़े बताते हैं। 

भाजपा ने राममंदिर में भ्रष्टाचार किया 
दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां पर नौकरी में भ्रष्टाचार, ठेके में भ्रष्टाचार यहां तक कि धार्मिक कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। दिग्विजय सिंह ने सीएजी रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की जमीन खरीदने में भ्रष्टाचार किया गया। राम मंदिर के लिए हजारों करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए, लेकिन आज तक हिसाब नहीं दिया। सिंहस्थ में भ्रष्टाचार, महाकाल में भ्रष्टाचार और अब राम मंदिर में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें