फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आप ने एमपी में शुरू की तैयारी, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को रीवा में करेंगे रैली

Wed, 16 Aug 2023 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को रीवा आयेंगे। इस दौरान जन संवाद करेंगे, रैली, टाउन हॉल मीटिंग और कुछ गारंटी की घोषणा भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत ही आम आदमी पार्टी (आप)  के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को रीवा आएंगे। 
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश में जनता को जिस बदलाव का इंतजार कर रही है। उसको आम आदमी पार्टी मूर्तरूप देना चाहती है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को रीवा आयेंगे। इस दौरान जन संवाद करेंगे, रैली, टाउन हॉल मीटिंग और कुछ गारंटी की घोषणा भी करेंगे। 

सिंह ने कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पिछले कई सालों से जनता से किए वादे नहीं निभा पाई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जनता ने कांग्रेस को मौका दिया था, लेकिन विधायकों के बिक जाने से एक बार फिर भाजपा सत्ता में आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जितने घोषणा पत्र बनाती है, वह सब चुनावी होते है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आप ने घोषणाओं को पूरा करके बताया है। हमने दिल्ली में जो कहा वह पूरे किए। ऐसे ही पंजाब में हमने बिजली और पानी की समस्या से जनता को निजात दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें