थ कमेटी में प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर तक के नेता शामिल होंगे। सभी स्तर के नेता अपने-अपने बूथ के लिए बूथ कमेटी के सदस्य मनोनीत होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी अब बूथ कमेटी के सदस्य बनेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ ने बूथ को मजबूत करने के लिए नया तरीका निकाला है। बूथ कमेटी में प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर तक के नेता शामिल होंगे। सभी स्तर के नेता अपने-अपने बूथ के लिए बूथ कमेटी के सदस्य मनोनीत होंगे।
विज्ञापन
अब कांग्रेस के बड़े नेताओं को उनके बूथ पर कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी होगी। इसे भाजपा के 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' की तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट का तरीका बताया जा रहा है। वरिष्ठ नेता बूथ समिति सदस्य होंगे तो बूथ कमेटी के काम में गंभीरता आएगी। इसका असर विधानसभा के नतीजों में देखने को मिल सकता है। बता दें, अब तक बड़े नेता अपने पोलिंग बूथ से दूरी बना लेते थे।