फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुवैत में प्रधानमंत्री के भाषण पर कांग्रेस नेता दिग्विजय का हमला, बोले- घृणा का जहर भर रहे हैं पीएम

Sun, 22 Dec 2024 01:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस्लामिक देशों में "विश्व बंधुत्व" की बात करते हैं, जबकि भारत में "हिंदुत्व" के जरिए विभाजन की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के भाषण पर कांग्रेस नेता दिग्विजय का हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत में दिए गए हालिया भाषण की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए भारत में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के बीच घृणा का प्रसार कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि घृणा का जिन्न बाहर निकालना आसान है, लेकिन उसे वापस बोतल में डालना बेहद कठिन है। दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री विदेशों में "विश्व बंधुत्व" का संदेश देते हैं, लेकिन भारत में "हिंदुत्व" के जरिए विभाजन की राजनीति करते हैं।

विज्ञापन




युवाओं और बच्चों में घृणा का ज़हर भर दिया
दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैंने आपका कुवैत का भाषण सुना। मैं इसकी सराहना करता हूं। लेकिन, मैं आपके सबसे बड़े आलोचकों में से एक हूं। आपने भारत में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के बीच जो घृणा फैलाई है, उसे नियंत्रित करना अब बहुत मुश्किल हो गया है। आपने 'राजधर्म' निभाने के बजाय युवाओं और बच्चों में घृणा का ज़हर भर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों, खासकर इस्लामिक देशों में, "विश्व बंधुत्व" की बात करते हैं, जबकि भारत में "हिंदुत्व" के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सावरकर ने खुद कहा था कि 'हिंदुत्व' का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

एकता और शांति का संदेश फैलाने की अपील
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे भारत में भी एकता और शांति का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि मेरी आपसे केवल एक ही गुजारिश है। राहुल गांधी का 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' का संदेश देश में फैलाएं और सनातन धर्म के 'वसुधैव कुटुंबकम' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का कुवैत दौरा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43 वर्षों में पहली बार कुवैत की यात्रा पर हैं। कुवैत के शेख साद अल-अब्दुल्ला इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत के तीव्र विकास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और फिनटेक में अग्रणी है। हमारे पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत मोबाइल निर्माण में भी दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें