फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 15 लाख की एमडी ड्रग के साथ पकड़ाया कांग्रेस नेता, बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

Fri, 23 Dec 2022 11:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आरोपी पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी रह चुका है। उसके पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गए। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि यह कांग्रेस का मूल चरित्र हैं, जो दिग्विजय सुचिता की बातें करते हैं। इस मामले से उनका चरित्र भी सामने आ गया हैं।
विज्ञापन
आरोपी हामीद खान के दिग्विजय सिंह के साथ फोटो वायरल हो गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में थार जीप में 15 लाख की एमडी ड्रग के साथ कांग्रेस नेता को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान पूर्व महामंत्री किसान कांग्रेस नेता हमीद खान के रूप में हुई। आरोपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

 
एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना अयोध्या नगर के अंतर्गत बुधवार दोपहर में सूचना के बाद ग्राम अरेड़ी पुलिस के पास लाल रंग की जीप को रोका। थार जीप चालक 57 वर्षीय हामिद खान निवासी कोकता थाना बिलखिरिया से पूछताछ की। उसकी तलाशी लेने पर हामिद के पास 15 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग मिला। जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
आरोपी पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी रह चुका है। उसके पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गए। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि यह कांग्रेस का मूल चरित्र हैं, जो दिग्विजय सुचिता की बातें करते हैं। इस मामले से उनका चरित्र भी सामने आ गया हैं। कांग्रेस के नेता का इस तरह से पकड़ा जाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मूल व्यवहार को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें