फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में कांग्रेस ने भी बाबा साहब को किया स्मरण, राजीव सिंह बोले- फासिस्टवादी ताकतों ने संविधान को

Fri, 14 Apr 2023 09:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया, आज कुछ फासिस्टवादी ताकतों द्वारा संविधान को कुचला जा रहा है। 
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस ने भी प्रदेश में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया। राजधानी भोपाल में कई जगह बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया।  
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया, आज कुछ फासिस्टवादी ताकतों द्वारा संविधान को कुचला जा रहा है व तार-तार कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिससे पूरे देश पर संकट के बादल छाये हुये हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने गरीबी-अमीरी, छुआछूत को परे रखते हुए सर्वधर्म सम्भाव को दृष्टिगत रख संविधान की परिकल्पना की थी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कुछेक फिरकापरस्त ताकतों द्वारा संविधान पर हमला कर आज अराजकता का माहौल निर्मित कर समाज को बांटा जा रहा है। देश को गर्त की ओर ले जाने वाले जो लोग आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके द्वारा संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। ऐसी ताकतों से हर भारतवासी को सावधान रहने की आवश्यकता है और हर भारतवासी को संकल्प लेना चाहिए कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सबक अवश्य सिखायेंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संविधान का पालन कर देश की एकता, अखंडता, संबिधान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें