फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज ने विकास यात्रा की समीक्षा बैठक, मंत्रियों को काम में सुधार करने की हिदायत दी

Sun, 19 Feb 2023 04:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा को लेकर सामने आई कमियों को दूर करने को कहा। बैठक की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक का का एजेंडा पहले से तय था। विकास यात्रा की समीक्षात्मक बैठक है। काफी उत्साहजनक और प्रभावी यात्रा पूरे प्रदेश के अंदर निकल रही हैं।
विज्ञापन
सीएम ने मंत्रियों के साथ की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में विकास यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने मंत्रियों को काम में सुधार करने की हिदायत दी हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा को लेकर सामने आई कमियों को दूर करने को कहा। बैठक की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक का का एजेंडा पहले से तय था। विकास यात्रा की समीक्षात्मक बैठक है। काफी उत्साहजनक और प्रभावी यात्रा पूरे प्रदेश के अंदर निकल रही हैं। सभी मंत्रियों ने स्वयं के जिले और प्रभार के जिलों के बारे में जानकारी दी। विकास यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि यात्रा के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। प्रदेश में 58  हजार करोड़ रुपए की राशि जल जीवन मिशन के लिए मिली हैं। हालांकि मिश्रा ने मंत्रियों को सीएम के काम में कसावट को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि विकास यात्रा उसी दृष्टि से चल रही हैं। मंत्रियों की परफार्मेंस सुधारने को लेकर पूछे सवाल पर मिश्रा ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई हैं। हालांकि चर्चा है कि विकास यात्रा के बाद मंत्रियों के परफार्मेंस को लेकर बैठक हो सकती हैं। प्रदेश में मंत्रि परिषद का विस्तार होना है। प्रदेश में 23 कैबिनेट मंत्री और 7 राज्य मंत्री हैं। अभी चार मंत्रियों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें