फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज ने रिलीज किया मध्य प्रदेश एंथम सॉन्ग

Thu, 17 Aug 2023 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश गान का वीडियो संस्करण गुरुवार को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर रिलीज किया। इसे प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी री-ट्वीट किया। 'मध्यप्रदेश गान' वीडियो के संगीत में भारत के हृदय प्रदेश की मिट्टी की सोंधी सुगंध के साथ प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य किया गया है। 
विज्ञापन

 

वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लयों के साथ दिया गया है। गान के वीडियो का फिल्मांकन नर्मदा, क्षिप्रा नदी के पावन तटों पर किया गया है, इसलिए यह प्रदेश वासियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगा।

जनप्रतिनिधियों ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया। उनके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस ट्वीट किया, इसके अलावा सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही काफी लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें