फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्गी के मुस्लिमों की आबादी बयान पर सीएम शिवराज भड़के, बोले- लोगों को क्यों डराना चाहते हो

Fri, 14 Apr 2023 01:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक कह रहे कि दंगे भड़क रहे। एक कह रहे की संख्या कम हो रही है।  क्या करना चाहते हो। आपके इरादे क्या हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। इसके साथ ही राजनीति दलों के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शु्क्रवार को दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर पलटवार किया। सीएम ने दिग्विजय सिंह के मुस्लिम आबादी घटने वाले बयान पर उनसे पूछा कि चुनावी के समय लोगों को क्यों डराना चाहते हो? आपके इरादे क्या हैं?

विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक प्रश्न मेरे मन में उठ रहा है। कल दिग्विजय सिंह जी कह रहे थे कि मुस्लिम की संख्या घट रही है। कमलनाथ जी ने रोजा इफ्तार में कहा कि दंगे भड़क रहे हैं। मध्य प्रदेश शांति का टापू है। चुनाव के समय लोगों को ये क्यों डराना चाहते हैं? एक कह रहे कि दंगे भड़क रहे। एक कह रहे की संख्या कम हो रही है। क्या करना चाहते हो? आपके इरादे क्या हैं?

बता दें, एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर में कहा था कि भाजपा और आरएसएस का प्रचार कि देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है, सरासर झूठा, गलत और अप्रमाणित हैं। हिंदुओं की तुलना में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही है और मैं इसे प्रमाणित कर सकता हूं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। भाजपा और संघ जो प्रचार कर रही है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, यह गलत है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें