फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वो भैया इतनी मोटी चमड़ी के हैं कि उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता...राहुल पर सीएम डॉ. यादव ने साधा निशाना

Fri, 15 Aug 2025 11:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को मोटी चमड़ी का बताते हुए कहा कि उनको लताड़ के बाद भी फर्क नहीं पड़ता हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवींद्र भवन में आयोजित आजादी के महापर्व कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज कैसा समय आ गया है। चुनाव में भैया खुद हार गए, उनकी पार्टी हार गई। अब वे चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि अगर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अगर जीवित है, तो चुनाव आयोग की वजह से जीवित है। हमें इस बात का गर्व है। चुनाव आयोग हमेशा अपनी परीक्षाओं पर खरा उतरता आ रहा है। राहुल गांधी चुनाव आयोग ही नहीं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पर भी आरोप लगाते हैं। उन्हें कितनी बार कोर्ट लताड़ लगा चुका है।  लेकिन, वो इतनी मोटी चमड़ी के हैं कि उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता। जब उन्होंने चौकीदार शब्द के बार में कुछ कहा था तो सुप्रीम कोर्ट ने दंडित किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: तीन साल में भरे जाएंगे पुलिस के सभी खाली पद, सीएम की बड़ी घोषणा- प्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड
विज्ञापन


बंटवारे के जिम्मादर बच नहीं सकते
सीएम ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने हद ही कर दी। कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट चली गई कि विभाजन की विभीषिका पर बात नहीं करना चाहिए। ये कोई बात हुई क्या। ये तो ध्रुव सत्य है कि 14 अगस्त 1947 को देश का बंटवारा हुआ। और, यह भी बात सही है कि देश के बंटवारे के समय सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस थी। इसलिए जब भी देश के बंटवारे की बात आएगी तो तत्कालीन सत्ताधीश की भी बात होगी। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि जब भी बात करो तो कांग्रेस बचकर दाएं-बाएं निकल जाती है। इनकी हरकतों की वजह से ही कांग्रेस हाशिए पर चली गई है।  लेकिन, अब सारी जनता देख रही है। यही कारण है कि एक तरफ ये रो रहे हैं, तो दूसरी तरफ 56 इंच वाले की पार्टी सुशासन के लिए जो बन सकता है वो कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें