फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव का केजरीवाल पर तंज, बोले-बहन-बेटियों को पिटवाते हैं और पीए को बचाने नाटक करते हैं

Mon, 20 May 2024 02:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता बहुत अच्छे से आप पार्टी को जानती हैं, 'आप' पार्टी झूठों के पहाड़ पर खड़ी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जो जमानत पर आए हैं, उनको क्या गिरफ्तार करोगे। उनको मालूम है कि उन्हें 2 दिन के बाद कहाँ जाना है ? कौन डर गया है ? जमानत पर कौन आया है? जमानत निरस्त कराएं, अभी अंदर चले जाएंगे। डॉ यादव ने केजरीवाल को लेकर कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि इतने बड़ी जवाबदारी वाली जगह पर रहकर, कितनी हल्केपन की राजनीति करते हैं। जेल कोई मजाक है, जिस ढंग से वो बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में इस ढंग का प्रदर्शन करके आप क्या चाह रहे हो ? आप बहन-बेटी का अपमान कर रहे हो, ये गलत बात है। कांग्रेस और आप पार्टी सब मिलकर गठबंधन करती है। और इस ढंग के हालात करती है कि पहले घर के अंदर आईएएस अधिकारी, चीफ सेक्रेटरी को मारते हैं। और अब बहन को पिटवाते हैं और अपने PA को बचाने के लिए नाटक करते हैं। डॉ यादव ने कहा कि बहन के अपमान की स्थिति के लिए केजरीवाल माफ़ी नहीं मांगते। एक बार भी नहीं बोलते कि स्वाति मालीवाल के साथ ये घटना नहीं होनी चाहिए। अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री हो, इस ढंग की व्यवहार आप करोगे तो कौन बर्दाश्त करेगा? 

सीएम ने कहा कि वो यह नहीं कह रहे है कि स्वाति मालीवाल के साथ क्या-क्या हुआ। इसके लिए वो माफी मांगे। जनता सब जानती है। ये सब घटनाओं के लिए केवल अपने पाप को छिपाने के लिए जनता बहुत अच्छे से "आप" पार्टी को जान गई है। जो झूठों के पहाड़ पर खड़ी है। डॉ यादव ने कहा कि जिसने झूठ के आधार पर कहा था कि हम राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे, राजनीतिक दल बनाया। उन्होंने कहा कि मकान नहीं लेंगे, मकान लिया। सुरक्षा नहीं लेंगे, सुरक्षा ली। कोई गलत काम नहीं करेंगे, सबसे पहले शराब के घोटाले में बंद हुए और इनके चार-चार मंत्री बंधु भी शामिल हैं। अब घर में बुलाकर बहन-बेटी को पिटवा रहे हैं, ये बातें जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें