मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक मीडिया चैनल से चर्चा में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बुलडोजर संस्कृति पसंद नहीं है और वह हमेशा ऐसे कदमों का विरोध करते आए हैं। कई भाजपा शासित राज्यों में आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाए गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री यादव ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह की कार्रवाइयों का समर्थन नहीं करते। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि वह बुलडोजर एक्शन के कभी पक्षधर नहीं रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसी कार्रवाईयां उचित नहीं हैं और वह हमेशा इसे रोकने का प्रयास करते रहे हैं।
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने बिना कोर्ट की अनुमति के किसी भी मकान को ढहाने पर रोक लगाई है, जो 1 अक्टूबर 2024 तक लागू रहेगी। हालांकि, यह आदेश सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और रेलवे ट्रैक के मामले में लागू नहीं होगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अवैध ध्वस्तीकरण संविधान के मूल्यों के खिलाफ है। कोर्ट ने यह आदेश तब दिया जब कई राज्यों में आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के मामलों को चुनौती दी गई थी। याचिकाओं में दावा किया गया था कि खास धर्म से जुड़े लोगों के मकानों को ही निशाना बनाया जा रहा है।