फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश के 10 शहर होंगे इंदौर की तरह साफ, जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय आयोजन

Tue, 29 Jul 2025 08:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर राज्य स्तरीय आयोजन होगा। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ1 मोहन यादव कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को संबोधित किया। बैठक की शुरुआत वंदेमातरम के सामूहिक गायन से हुई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागपंचमी की शुभकामनाएं दीं और बताया कि जन्माष्टमी पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए प्रदेश के कम से कम 10 शहरों को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदौर ने लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है, वहीं भोपाल को दूसरा स्थान मिला है। इस बार प्रदेश के 338 शहरों को ओडीएफ डबल प्लस, 24 शहरों को वॉटर प्लस और 41 क्षेत्रों को स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। उज्जैन संभाग के 66 में से 56 शहरों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: गजरक्षक एप लांच, सीएम बोले- मध्य प्रदेश बना वन्य जीव संरक्षण का आदर्श राज्य

भोपाल में 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन 
मुख्यमंत्री ने बताया कि टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट' (एमपीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 12-13 अगस्त को ग्वालियर और 20-21 सितंबर को इंदौर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव होंगे। इन आयोजनों में होटल मालिकों, रिसॉर्ट संचालकों, ट्रैवल एजेंटों और अन्य हितधारकों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक संवाद का मंच मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश से कल स्कूलों में छुट्टी घोषित, नर्सरी से 12वीं तक रहेगी छुट्टी

रीवा और शहडोल संभाग में 3,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव 
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में रीवा में आयोजित वाइल्ड लाइफ और ऑफबीट डेस्टिनेशन पर आधारित टूरिज्म कॉन्क्लेव में 80 से अधिक प्रमुख टूर ऑपरेटर शामिल हुए थे। इसमें निवेशकों ने रीवा और शहडोल संभाग में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा जताई। इसी दौरान 15.60 करोड़ रुपये की लागत से शहडोल फूड क्रॉफ्ट इंस्टीट्यूट का लोकार्पण और चित्रकूट में 27 करोड़ रुपये के आध्यात्मिक विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: CM बोले-OBC को देंगे 27% आरक्षण, जातिगत जनगणना भी कराएंगे,विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश, कल होगी चर्चा

रीवा के वेंकट भवन का 20 करोड़ में होगा संरक्षण 
राज्य में पीएमश्री वायुसेवा की बुकिंग सुविधा अब आईआरसीटीसी पोर्टल पर भी उपलब्ध हो गई है। साथ ही डिजिटल प्रचार के लिए बारकोड एंटरटेनमेंट और क्विकी डिजिटल से समझौता किया गया है। रीवा के वेंकट भवन का संरक्षण इंदिरा गांधी कला केंद्र के माध्यम से किया जाएगा, जिस पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली, सीधी और सिवनी में कला और शिल्प केंद्रों के निर्माण के लिए एमओयू भी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  विधानसभा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: सिंघार बोले- भैंस के आगे बीन बजाना जैसा है BJP सरकार से सवाल करना

धर्मराजेश्वर जैसे स्थल भी विकसित होंगे 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धर्मराजेश्वर जैसे विलक्षण स्थलों और प्रमुख झरनों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर की महिमा और पचमढ़ी के नागद्वारी तीर्थ स्थल में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्रवासियों की आस्था का उल्लेख करते हुए पर्यटन-संस्कृति के समन्वय को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें