फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Tiger Day: CM डॉ. यादव ने वन्यजीव ट्रांस लोकेशन, रेस्क्यू और डॉग स्क्वॉड वाहनों की सौगात दी

Tue, 29 Jul 2025 08:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश अब वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श राज्य बन गया है। बाघों सहित सभी वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इनके संरक्षण में राज्य पूरे देश में सबसे आगे है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी शुरू की जाएगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, सीएम ने कहा कि टाइगर अपनी टेरिटरी की रक्षा करता है, परिवार के लिए शिकार करता है, फिर भी हम सिंह को राजा मानते हैं, टाइगर को क्यों नहीं?
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केंद्र बन चुका है। बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके संरक्षण में राज्य देशभर में अग्रणी है। मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में जितने बाघ हैं, उससे ज्यादा बाघ हमारे देश के अंदर है। देश में अगर सबसे बड़ा कोई राज्य बाघ को अपने राज्य के अंदर गौरव से रखता है तो वह राज्य मध्य प्रदेश है। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर रातापानी और माधव नेशनल पार्क दोनों टाइगर अभयारण्य हमारे द्वारा बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी अपनी ओर से राज्य के गौरव के लिए आप सबको बधाई देता हूं। टाइगर रिजर्व के पास के बफर जोन में भी टाइगर सफारी प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाघ को असली नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि टाइगर अपनी सीमा की खुद निगरानी करता है, सुरक्षा करता है और अपने परिवार के लिए शिकार करता है। जबकि शेर झुंड में रहकर आराम पसंद जीवन जीता है और शिकार भी मादा शेरनी करती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बाघ इतना ज़िम्मेदार और साहसी है, तो हम शेर को क्यों राजा मानते हैं? हमें बाघ को ही असली नंबर देना चाहिए।



ये भी पढ़ें-  MP News: CM बोले-OBC को देंगे 27% आरक्षण, जातिगत जनगणना भी कराएंगे,विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश, कल होगी चर्चा
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी शुरू की जाएगी 
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 9 टाइगर रिजर्व हैं और उनके बफर जोन में टाइगर सफारी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उज्जैन और जबलपुर में आधुनिक चिड़ियाघर और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने “गजरक्षक” ऐप लॉन्च किया जो हाथी-मानव संघर्ष को कम करने में सहायक होगा। साथ ही तीन वन्यजीव वाहन, तीन चिकित्सा वाहन और दो डॉग स्क्वाड रेस्क्यू वाहन भी लोकार्पित किए।

ये भी पढ़ें-  विधानसभा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: सिंघार बोले- भैंस के आगे बीन बजाना जैसा है BJP सरकार से सवाल करना
विज्ञापन


अबोड ऑफ चीताज फिल्म का टीजर रिलीज किया 
मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और जनजातीय क्षेत्रों से आई बहनों से राखी बंधवाकर सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया। पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा चलाए जा रहे “बाघ देव” अभियान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में “पेंच-बाघ और तितलियां”, “सतपुड़ा: कल, आज और कल”, “अबोड़ ऑफ चीताज” जैसी फिल्मों के टीजर रिलीज किए गए। साथ ही वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वनकर्मियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें सतना, पन्ना, सतपुड़ा, मंदसौर और कान्हा के वन कर्मचारी व महावत शामिल थे।

ये भी पढ़ें-  MP News:   पूर्व सीएम कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- घोषणाओं और आश्वासनों की सरकार चल रही है

बाघ, चीता, गिद्ध की संख्या में देश पहले स्थान पर 
वन मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार ने बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की बदौलत मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव संरक्षण में पहचान मिली है। राज्य बाघ, चीता, गिद्ध और भेड़िये की संख्या में देश में पहले स्थान पर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीतों के पुनर्स्थापन, सतत निगरानी और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि वन विभाग के प्रयासों से न केवल जैव विविधता मजबूत हुई है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

ये भी पढ़ें-  MP News: मंत्री और अफसरों की आपत्ति के बावजूद एलएम बेलवाल को बनाया गया था सीईओ, नियुक्ति में नियमों की अनदेखी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें