फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव दिल्ली दौरे पर, नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ शाह की बैठक

Mon, 07 Oct 2024 08:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। डॉ. यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस बैठक का नक्सल प्रभावित राज्यों में वामपंथी उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की नई रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक सुबह 10 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगी। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे से फिर प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश में निगम मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्तियां होने है। प्रदेश में भाजपा का दूसरे चरण का सदस्यता अभियान अंतिम चरण में है। इससे पहले मुख्यमंत्री के दौरे से राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें