मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के आमंत्रण पर स्विट्ज़रलैंड के दावोस का दौरा करेंगे। वे 19 से 23 जनवरी के बीच दावोस में आयोजित होने वाली मंच की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री वैश्विक उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति निर्धारकों से संवाद करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर, औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, अधोसंरचना और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।