फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में बच्चे शराब फैक्ट्री में काम करते मिले, रसायनों से जल गई हाथ की चमड़ी, कार्यवाही करने नोटिस

Sat, 15 Jun 2024 04:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की एक शराब फैक्ट्री में बच्चे काम करते मिले। मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने सरकार को आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शराब फैक्ट्री में काम करने वाले बच्चों के रसायन से जले हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोम डिस्टलरी शराब फैक्ट्री का शनिवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने निरीक्षण किया। यहां पर शराब फैक्ट्री में 50 बच्चे काम करते पाए गए। इनमें 20 लड़कियां भी शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ की तरफ से शिकायत मिली थी। इसमें शराब फैक्ट्री में बच्चों से काम करने का मामला सामने आया। इसके बाद रविवार को रायसेन जिले की सोम डिस्टलरी नामक शराब बनाने वाली फैक्ट्री में निरीक्षण किया गया। यहां 50 से अधिक बच्चे शराब बनाने का काम करते हुए पाए गए हैं। इनमें 20 लड़कियां भी हैं। उन्होंने बताया कि शराब में बनाने में उपयोग होने वाले रसायनों के संपर्क में रहने से कई बच्चों के हाथ की चमड़ी भी जल चुकी है। बच्चों को रेस्क्यू करने एवं एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने नोटिस
आयोग की तरफ से सरकार को आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने नोटिस जारी किया गया है। इस पूरे मामले में आबकारी अधिकारी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यह फैक्ट्री आबकारी विभाग की देखरेख में संचालित हो रही है। इसके परिसर में ही आबकारी अधिकारी का कार्यालय भी है। आयोग ने आबकारी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए सरकार को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें