फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे 26वीं किश्त

Sat, 12 Jul 2025 08:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन जिले के ग्राम नलवा में आयोजित कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की राशि सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसमें लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्जवला योजना शामिल हैं। इसके अलावा वे कालिदास अकादमी में निषादराज सम्मेलन में मछुआ समुदाय से जुड़े विकास कार्यों की शुरुआत और लाभ वितरण भी करेंगे।
 
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्राम पंचायत नलवा जिला उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गैस सिलेंडर उज्जवला योजना के हितग्राहियों के खातों में जुलाई माह की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में मछुआ कल्याण के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं हितलाभ का वितरण भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख बहनों को 1503 करोड़ 14 लाख की 26वीं किश्त उनके खातों अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ की राशि, 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 46 करोड़ 34 लाख की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में मछुआ कल्याण के 152 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं मछुआरों को हितलाभ का भी वितरण करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें