फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जाएंगे बिहार, श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में करेंगे चाय पर चर्चा

Thu, 18 Jan 2024 09:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। सीएम बिहार में यादव समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बिहार में यादव समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यादव की दौरे को यादव वोटरों को साधने की रणनीति बताया जा रहा है। बिहार में करीब 14 प्रतिशत यादव आबादी है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत होगा। वे एक बजे गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे और चाय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वीरचंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां विधायक, सांसद, पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम 4:20 बजे पटना के बुध मार्ग स्थित इस्कॉन टेंपल जाएंगे 4:50 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें