फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला बाल विकास विभाग में शौर्यदल के सदस्यों को नाश्ता कराया, अब भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर

Wed, 21 Dec 2022 09:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी के आसपास सामाजिक लोगों को जोड़कर शौर्यदल बनाए गए थे। इनके नाश्ते, ट्रेक सूट समेत अन्य सुविधाएं  स्व सहायता समूह की तरफ से उपलब्ध कराई गई, लेकिन पिछले तीन साल से विभाग की तरफ से भुगतान ही नहीं किया गया। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर सैकड़ों शिकायत करने के बावजूद उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास विभाग में शौर्यदल के सदस्यों को नाश्ता समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद अब उसके भुगतान के लिए दो साल से संस्थाएं चक्कर लगा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बजट नहीं है। इसलिए भुगतान को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सकते।

महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी के आसपास सामाजिक लोगों को जोड़कर शौर्यदल बनाए गए थे। इस दल में आंगनवाड़ी क्षेत्र की सभी 15 से 45 वर्ष की किशोरी बालिकाएं एवं महिला शौर्यदल की सदस्य बनाई गई। इसमें एक प्रबंधन समिति एवं चार विशेष कार्य समितियां बनाने का प्रावधान है। इन समितियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता, आर्थिक सशक्तिगरण और कुप्रथा एवं महिला हिंसा रोकथाम के लिए अलग-अलग गठित किया गया। इन शौर्यदल के सदस्यों के दल को 15 अगस्त और 26 जनवरी पर परेड में शामिल किया गया। इनके नाश्ते, ट्रेक सूट समेत अन्य सुविधाएं  स्व सहायता समूह की तरफ से उपलब्ध कराई गई, लेकिन पिछले तीन साल से विभाग की तरफ से भुगतान ही नहीं किया गया। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर सैकड़ों शिकायत करने के बावजूद उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक आरआर भोसले ने कहा कि अभी उस मद में बजट नहीं है। बजट आने पर भुगतान किया जाएगा। 

किस जिले में कितना भुगतान लंबित

विज्ञापन

भोपाल में 3 लाख 99 हजार 978 रुपए, सिवनी में 47 हजार रुपए, जबलपुर में 2 लाख 60 हजार 568 रुपए, टीकमगढ़ में 4 लाख रुपए, मुरैना में 87 हजार रुपए कुल 11 लाख 94 हजार 683 रुपए का भुगतान लंबित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें