भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर भोपाल में युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी तीन महीने के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसमें भाजपा के अलग-अलग मोर्चा भी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की हमारी यह प्रदेश स्तरीय बैठक है। इसमें आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जनवरी, फरवरी और मार्च में काम को लेकर चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तरह उत्कर्ष प्रदर्शन कर संगठन की गतिविधियों को नीचे तक लेकर जाना तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हमारी महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक है। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह बैठक आज दिनभर चलने वाली है। इसमें आगामी समय का रोडमैप तैयार करेगे।