फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा 15 मई से निकालेगी तिरंगा यात्रा, जनता को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

Tue, 13 May 2025 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आतंकवाद के खिलाफ सरकार की निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में 15 मई से 25 मई तक तिरंगा यात्रा आयोजित करने जा रही है। इस दस दिवसीय अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता देशवासियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
भाजपा 15 मई से निकालेगी तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 मई से 25 मई तक प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी संदर्भ में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में जिले की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक को प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी तथा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने संबोधित किया।
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम
प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का जो वादा जनता से किया था, उसे ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरा किया है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने नौ आतंकी ठिकाने, 11 एयरपोर्ट, 100 से अधिक आतंकी, 50 सैनिक और अपना सम्मान तक खो दिया।  उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा विभिन्न समाज वर्गों को ऑपरेशन सिंदूर की वास्तविकता और सफलता से अवगत कराने के लिए है। भाजपा के कार्यकर्ता इस यात्रा के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचेंगे और भारत सरकार की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति की जानकारी देंगे।

यात्रा का संदेश, आतंक के विरुद्ध एकजुट भारत
जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि भोपाल जिले की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा 15 मई को रोशनपुरा चौराहे से एमवीएम कॉलेज तक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले का सीधा और कड़ा जवाब देने में सक्षम है।  उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान की उकसावे वाली गतिविधियों का करारा जवाब देने में भारत की सेना को बड़ी सफलता मिली है, और देश की जनता को इस बारे में जानकारी देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें