फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से, प्रदेश भाजपा ने बुलाई 21 अगस्त को अहम बैठक

Sat, 17 Aug 2024 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


दिल्ली में भाजपा की बैठक में मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान का प्रभारी सांसद अतुल गर्ग को बनाया गया है। भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। दिल्ली में हुई बैठक में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा का चिन्ह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने 21 अस्त को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक भोपाल कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सदस्यता अभियान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाना है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश नेतृत्व उपस्थित रहेंगे, जो मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और अभियान की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा की बैठक में मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान का प्रभारी सांसद अतुल गर्ग को बनाया गया है। भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। दिल्ली में हुई बैठक में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण के तहत 1 सितंबर से 25 सितंबर और दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।

मध्य प्रदेश भाजपा की बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभ्ज्ञारी, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, सांसद लोकसभा और राज्यसभा, विधायक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, महापौर, जिला पंचायत, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली ओर नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें