फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा ने एक दर्जन से अधिक समितियों की जिम्मेदारी सौंपी, उमाशंकर गुप्ता करेंगे समन्वय

Sun, 23 Jul 2023 11:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश भाजपा में लगातार दो दिन बैठकों का दौर चला। इसमें अब एक दर्जन से ज्यादा समितियों की जिम्मेदारी नेताओं को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। लगातार दो दिन पार्टी मुख्यालय में बैठकों का दौर चला। रविवार को पार्टी ने चुनाव को लेकर एक दर्जन से ज्यादा समितियों की कमान नेताओं को सौंप दी। इसमें चुनाव प्रबंधन समिति से दूसरी समितियों के समन्वय का काम पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को सौंपा गया है।
विज्ञापन


चुनाव प्रबंध समिति के दूसरी समितियों के साथ समन्वय में पूर्व सांसद आलोक संजर और वरिष्ठ नेता प्रदीप त्रिपाठी को भी उमाशंकर गुप्ता के साथ जोड़ा गया है। प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के नेताओं की रविवार को दिनभर बैठक चलती रही। बैठक में अलग-अलग समितियों के काम नेताओं को सौंपे गए।

वित्त की कमान हेमंत खंडेलवाल को
इसमें प्रमुख रूप से वित्त समिति की कमान हेमंत खंडेलवाल को सौंपी गई है। उनके साथ पार्टी के कोषाध्यक्ष अनिल जैन को सदस्य बनाया गया है। वहीं, चुनाव में बाहर से आने वाले नेताओं की समिति की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा को सौंपी गई। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी हितेश वाजपेयी, मीडिया प्रबंधन आशीष अग्रवाल, विमानन समिति राजेंद्र सिंह राजपूत, कॉल सेंटर वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा के अलावा लाभार्थी हितग्राही समिति की जिम्मेदारी मंत्री विश्वास सारंग और महेंद्र सिह सिसोदिया को सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें