फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में पालतू कुत्ते और बिल्ली की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार,दंपती ने तलाक के लिए दी अर्जी

Mon, 22 Sep 2025 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पति-पत्नी के बीच पालतू कुत्ते और बिल्ली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलाक तक पहुंच गया। फिलहाल काउंसलिंग चल रही है और परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहा है।

 
विज्ञापन
कोर्ट आदेश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद की जड़ पालतू जानवर बन गए। दोनों में पालतू कुत्ते और बिल्ली की वजह से आपसी अनबन इस हद तक बढ़ गई कि मामला अब तलाक तक पहुंच गया है। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग चल रही है और परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन

यह दंपती दिसंबर 2024 में विवाह बंधन में बंधा था। पति भोपाल का रहने वाला है, जबकि पत्नी उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है और वर्तमान में भोपाल में कार्यरत है। दोनों को जानवरों से गहरा लगाव है, लेकिन यही प्रेम अब उनके रिश्ते में दूरी का कारण बन गया है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में गाड़ियों की खरीदी बढ़ी, जीएसटी दरों में कटौती का असर, पहले दिन ही शोरूम में लगी भीड़ 
विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि उसके पति के पालतू कुत्ते उसकी बिल्ली को बार-बार परेशान करते हैं और उस पर हमला कर चुके हैं। वहीं, पति का तर्क है कि शादी से पहले यह तय हुआ था कि पत्नी अपने सभी पालतू जानवर साथ नहीं लाएगी। इसके बावजूद वह अपनी बिल्ली को मायके से ले आई, जो अब घर की मछलियों के आसपास मंडराती रहती है और नई समस्या खड़ी कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, यूपीआई से किया भुगतान, बोले- बचत उत्सव है जीएसटी- 2.0

पत्नी बिल्ली छोड़ने को राजी नहीं
दोनों परिवार इस रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। काउंसलर का कहना है कि पति-पत्नी को कई बार समझाया गया है, लेकिन पत्नी अपनी बिल्ली छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है और प्रयास किया जा रहा है कि मामला तलाक तक न पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें