फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल एक्सप्रेस सितंबर में रद्द नहीं होगी, रेलवे ने दी राहत

Thu, 29 Aug 2024 09:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था। इस कार्य का उद्देश्य पलवल और न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल संपर्क को सुधारना है।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाली रानी कमलापति–निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी है। पहले यह सेवा पांच सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक निलंबित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब रेलवे ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था। इस कार्य का उद्देश्य पलवल और न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल संपर्क को सुधारना है।

पहले निरस्त, अब बहाल
इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 12155/12156 रानी कमलापति–निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, अब यह निर्णय वापस ले लिया गया है और यह गाड़ी अपने निर्धारित समय और मार्ग पर नियमित रूप से चलेगी। बता दें रेलवे ने पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को रद्द किया था। वहीं, 23 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किया है। अब रद् ट्रेन भोपाल एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें