मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को लोधा समाज के सामाजिक भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंनेभवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी कहते है कि वह ओबीसी सामाज के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरे भैया आपके परदादा ने ही जनगणना रुकवाई थी। यह पाप तुम्हारो सिर पर है। दूसरो को दोष दे रहे हो। सीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस बड़े बुजुर्ग की इज्जत नहीं करती है। राम मंदिर पर बहुत अड़ंगे लगाए लेकिन रोक नहीं पाई। कांग्रेस भगवान राम को नहीं मानती ये उनका दुर्भाग्य है। यही हाल उनके कर्मों के कारण हुआ, इसलिए वो महाकुंभ नहीं जा पाए। कांग्रेस लोगों को अलग करने का काम करती है।
ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला
मुख्यमंत्रीने कहा है कि भगवान श्रीराम की परंपरा से जुड़ने वाले लोधा समाज ने अपने संस्कारों, परिश्रम और पराक्रम से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब-युवा-अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण अर्थात ज्ञान पर ध्यान के परिणाम स्वरूप सभी समाज, समर्थ और सक्षम हो रहे हैं और भारतीय संस्कृति एवं सनातन की ध्वजा सर्वत्र लहरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर ही देश में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ।
25 लाख देने की घोषणा भी की
लोधा समाज द्वारा प्रदेश की राजधानी में बनाया जा रहा सामाजिक भवन, मांगलिक कार्यक्रमों की आयोजन स्थली बनने के साथ ही समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण आदि प्राप्त करने के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा कहा कि राज्य सरकार सामाजिक गतिविधयों के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। सीएम ने कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।