फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले MP में IPS अधिकारियों की अहम पोस्टिंग, प्रज्ञा ऋचा बनीं DGP

Fri, 30 May 2025 07:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से ठीक पहले डॉ. मोहन सरकार ने प्रदेश में शीर्ष स्तर पर महिला आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि शासन महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आगामी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से पहले सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की अहम पदस्थापना की है। 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ बाइक रैली और ‘माँ तुझे प्रणाम’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, यह बोले
विज्ञापन


गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार, जो अब तक SISF के एडीजी के पद पर थे, उन्हें महिला सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले यह पदस्थापनाएं प्रशासन की प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं। इसके अतिरिक्त, 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर, जो वर्तमान में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के एडीजी हैं,  उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ SISF के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मंत्री विजय शाह का वीडियो फुटेज भोपाल FSL लैब ने लौटाया बोले- वीडियो फुटेज जांच करने में सक्षम नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें