फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आचार संहिता लगने से पहले CM ने की मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक, बोले-हमारा अचीवमेंट कम नहीं

Tue, 26 Sep 2023 04:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश के आगामी विजन और मिशन पर समर्पण के साथ काम करना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश के आगामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रालय में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी अचीवमेंट कम नहीं हैं। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश के आगामी विजन और मिशन पर समर्पण के साथ काम करना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावार को मंत्रालय में की सभीं मंत्रियों, सभी विभागों के प्रमुख सचिव,अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कोविड जैसे संकट में भी पूरी लगन से काम करने पर टीम मध्य प्रदेश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल की उपलब्धियों पर मंत्रियों और अधिकारियों की की मेहनत और तत्परता को लेकर धन्यवाद और बधाई दी।  सीएम ने मंत्रियों, सीएस एवं समस्त पीएस का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में पौने चार साल में शुरु की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। लाड़ली बहना योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के सफलतम क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। केन्द्र सरकार की योजनाओं में मध्यप्रदेश के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्त विभाग एवं पूरी टीम को बधाई दी, अन्य सभी विभागों के भी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने आचार संहिता में गरीब कल्याण और हितग्राही मूलक योजनाएं शिथिल न हों, अनवरत जारी रहे इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।
विज्ञापन


सीएम ने अपने समय शुरू की गई योजना, काम और कार्यक्रमों को गिना कर अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित कीजिए कि आचार संहिता के नाम पर लोगों के काम अनावश्यक रूप से लंबित ना हो। उन्होंने कहा कि जो चीज चल रही हैं, उनमें शिथिलता नहीं आनी चाहिए। इस समय अधिकारी मित्रों की जवाबदारी और बढ़ाना पड़ जाती है। क्योंकि पूरी पॉलिटिकल लीडर्स चुनाव में लग जाते हैं और आचार संहिता की मर्यादा होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की फसल का सर्वे करके उनको राहत राशि के वितरण का काम हो, बिजली के काम हो, खाद समय पर पहुंचाने का काम हो। 

सीएम ने कहा कि मेरा पूरा विश्वास है कि अगले दो महीने आप इसी तत्परता से काम करते हुए जनता को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इसलिए आप सबको एक बार फिर आभार धन्यवाद। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें