फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम की रैली से पहले जीतू पटवारी पूछा सवाल, बोले-मध्य प्रदेश में युवा, महिला, किसान परेशान क्यों है?

Fri, 19 Apr 2024 01:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमोह दौरे से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उनसे सवाल पूछे है। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में युवा, महिला, किसान परेशान क्यों है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दमोह में भ्ज्ञाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली है। पीएम के मध्य प्रदेश दौरे से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उनसे सवाल पूछ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी आज फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं! मैं फिर उनसे कुछ सवाल पूछ रहा हूं! पटवारी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि मध्य प्रदेश में युवा, महिला और किसान परेशान क्यों हैं? आदिवासियों पर सबसे अधिक अत्याचार यहीं क्यों हो रहा हैं ?
विज्ञापन


क्यों मोदी की गारंटी को पूरा नहीं किया जा रहा है? गेंहू और धान का घोषित समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा है?   लाड़ली बहनें 3000 प्रतिमाह पाने के लिए कब तक इंतजार करेंगीं ? कब रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा ? मध्यप्रदेश की जागरूक जनता तमाम अन्याय, अत्याचार और यातनाओं के खिलाफ खुलकर मतदान करेगी! भाजपा को सबक सिखाएगी! बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर में दमोह में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें