फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टेरर फंडिंग मामले में ATS की कार्रवाई, नीमच से दीपक सिंघल हिरासत में, देश भर में 12 ठिकानों पर एक्शन

Wed, 11 Oct 2023 11:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ATS Action In Terror Funding Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधित मामलों में छह राज्यों में छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत भोपाल में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एनआईए की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त और अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध रहने वाले पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली सहित करीब 12 ठिकानों पर मंगलवार देर रात से एनआईए छापेमारी कर रही है। केंद्र सरकार पीएफआई पर पिछले साल सितंबर महीने में आतंकी संगठन पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर मध्यप्रदेश एटीएस और एनआईए की संयुक्त टीम ने बीती देर रात प्रदेश के नीमच निवासी कारोबारी दीपक सिंघल के ठिकानों पर छापा मारा है। दीपक सिंघल शैल कंपनियों के माध्यम से पैसों का हवाला किया और जीएसटी को भी करोड़ों का चूना लगा चुका है। जीएसटी भी उसके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। मप्र एटीएस और एनआईए की टीम दीपक सिंघल से टेरर फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ा गया। मुसाब खान और उसके परिवार वालों से लंबी पूछताछ की गई। करीब तीन घंटे तक घर में ही पूछताछ की गई, साथ ही दो मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

मध्यप्रदेश में जड़े जमाने की कोशिश में जुटा पीएफआई आतंकी संगठन और उसके राजनीतिक संगठन सहित अन्य सहयोगी संगठनों पर बीते  एक साल में कई बार छापेमारी हो चुकी है। मप्र एटीएस ने प्रकरण दर्ज किया था। बाद में मामला अंतर्राज्जीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के कारण जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच अभिकरण (एनआईए) को सौंपा गया है।
विज्ञापन


एनआईए भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर सहित कई अन्य स्थानों पर अलग-अलग छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक पीएफआई के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। भोपाल, इंदौर में पीएफआई और उसके राजनीतिक विंग के कार्यालय सील किए जा चुके हैं।



टेरर फंडिंग की हो रही जांच
पीएफआई संगठन से जुड़े लोगों का टेरर फंडिंग में भी शामिल होने के पुख्ता सबूत एनआईए को मिले हैं। इसके बाद टेरर फंडिंग को लेकर जांच की जा रही है। कथित आतंकी संगठन के आकाओं से संपर्क रखने वाले कुछ और पीएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी और आतंकी संगठन को सहयोग करने वालों को लेकर बीती देर रात से एनआईए मघ्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के 12 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

भोपाल के खानूगांव में छापेमारी, एक हिरासत में
बुधवार सुबह एनआईए और मप्र एटीएस की टीम ने एक साथ राजधानी भोपाल के खानूगांव स्थित एक बड़ी इमारत में छापा मारा है। छापेमारी में इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ वर्ष पहले ही यहां रहने आया था। वह यहां रहकर पढ़ाई करना बताता था। युवक के संपर्क पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से मिलने के बाद एनआईए व मप्र एटीएस ने दबिश देकर उसे हिरासत लिया है।

मप्र एटीएस और एनआईए के अधिकारी सर्चिंग के बाद कुछ दस्तावेज, उपकरण और युवक को लेकर गुप्त स्थान पर पूछताछ करने रवाना हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया। मौके पर अभी भी पुलिस की टीम तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, जिस घर में पूछताछ की है वो मदरसा चलाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें