फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में कुंवारी नदी में बहे SDRF के दो जवानों के परिजनों को 25-25 लाख की सहायता, CM ने जताया दु:ख

Fri, 23 Aug 2024 09:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों और ग्रामीण नागरिक की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए और दिवंगत ग्रामीण नागरिक के परिवार को 5 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया। 
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले की कुंवारी नदी में एक बचाव अभियान के दौरान एसडीईआरएफ के दो जवानों और एक ग्रामीण नागरिक की असामयिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इस घटना के पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए भिंड जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री ने घटना में दिवंगत जवान प्रवीण कुशवाहा औरहरदास चौहान के परिवारों को 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है। इसके साथ ही घटना में मृत ग्रामीण विजय कुशवाह के परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
 
बता दें गुरुवार को भिंड जिले की कुंवारी नदी में घटित हुई। नदी में कुछ ग्रामीणों और एक गाय के फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ के जवान बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, जवानों की नाव अचानक पलट गई, जिससे एसडीईआरएफ और होमगार्ड के एक-एक जवान और एक ग्रामीण नागरिक तेज बहाव में बह गए और उनकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें