फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस से एक ओर नेता का इस्तीफा, भाजपा का तंज, कमलनाथ के कार्यकाल में बना रिकॉर्ड जल्द तोड़ेंगे जी

Sun, 21 Jan 2024 04:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता प्रमोद गुगालिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस पर भाजपा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के एक और नेता ने छोड़ी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस  के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुगालिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा के लिए पत्र लिखा। उन्होंने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है। इस पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ के कार्यकाल में सबसे जयादा लोगों ने कांग्रेस छोड़ी थी, लेकिन लगता है कि जीतू पटवारी उनका यह रिकॉर्ड जल्द तोड़ देंगे। कांग्रेस से इस्तीफा का दौर जारी है।  
विज्ञापन


इन नेताओं ने भी छोड़ पार्टी 
हाल ही में मुरैना जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक राकेश मावई भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस की रामविरोधी विचाराधारा से आहत होकर पार्टी छोड़ी। इसके पहले ग्वालियर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष व तीन बार पार्षद रहे आनंद शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपना अपमान बर्दाश्त कर सकते है, लेकिन प्रभु श्रीराम का नहीं। धार में युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने भी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें