फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 5वी रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव रीवा में आज, सीएम बोले- विंध्य विकास में नया कीर्तिमान बनाएगा

Wed, 23 Oct 2024 08:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में पांचवी रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव बुधवार को रीवा में आयोजित होगी। इसके लिए चार हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य विकास में नया कीर्तिमान बनाएगा। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को पांचवी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होने जा रही है। इसके आयोजन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव अब तक की सबसे सफल होगी। प्रदेश में अब तक 2.45 लाख करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश प्राप्त हो चुका है, जिससे 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद से ही औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार आईटी, एमएसएमई, हेवी इंडस्ट्री और फूड इंडस्ट्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक समान रूप से कार्य कर रही है। इन सभी क्षेत्रों में लगातार रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।
विज्ञापन


विंध्य में विकास का नया कीर्तिमान
मुख्यमंत्री ने रीवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अंचल विंध्य और बुंदेलखंड को जोड़ते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा चुके हैं और उन्हें सफल बनाने के लिए मुंबई, कोयंबतूर, बेंगलुरु और कोलकाता में रोड शो किए गए, जिनके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं।

नए उद्योगों की शुरुआत होगी 
इस कॉन्क्लेव के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई उद्योगों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के तहत प्रदेश के विकास को और तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें