फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News:  मिसरोद से आईएसबीटी तक बनेगी सीसी सर्विस रोड, जे.के. रोड का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूर्ण होगा

Tue, 22 Oct 2024 09:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बैठक में कहा कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण वह स्वयं करेंगी। उन्होंने बताया कि जेके रोड के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे समय पर पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में नर्मदापुरम रोड पर मिसरोद से आईएसबीटी तक सर्विस रोड को सीमेंट कांक्रीट (सीसी) से बनाया जाएगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर मिसरोद से आईएसबीटी तक के सर्विस रोड को सीमेंट-कांक्रीट (सीसी) से बनाने की योजना की जानकारी दी गई। इस परियोजना के साथ, जेके रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को भी इसी वर्ष दिसंबर के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बैठक में कहा कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण वह स्वयं करेंगी। उन्होंने बताया कि जेके रोड के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे समय पर पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभागीय समन्वय पर जोर
गौर ने विभिन्न विभागों जैसे एमपीईबी, पीएचई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र की सड़कों के निर्माण में सभी विभागों को परस्पर सहयोग करना चाहिए ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। राज्य मंत्री ने एमजेएम विद्यालय से खजूरी बायपास मार्ग के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और पिपलानी से खजूरी कला बायपास के निर्माण कार्य की गति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और जे.के. रोड के निर्माण को हर हाल में दिसंबर 2024 के अंत तक पूरा किया जाए।

अन्य सड़कों का निर्माण भी प्राथमिकता में
बैठक में 2024-25 के बजट में स्वीकृत बावड़िया कला, पल्लवी नगर से ऋषि नगर, जुबली गेट बीएचईएल से अयोध्या बायपास और रायसेन रोड से सोनागिरी, कल्पना नगर तक सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय मस्के, एसडीएम एमपी नगर एलके खरे, एसडीएम गोविंदपुरारवीश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें