फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चार अप्रैल तक मिलीं 2036 शिकायतें, सबसे ज्यादा सागर में 211

Thu, 04 Apr 2024 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग जुटा हुआ है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से लेकर चार अप्रैल तक 2036 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें सागर में 211 मिली है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 16 मार्च से आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी हैं। चार अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिलों से सी-विजिल एप पर कुल 2036 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इन सभी शिकायतों का तत्परता से निराकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से सागर में 211, उज्जैन में 179, ग्वालियर में 140, राजगढ़ में 117, इंदौर में 101, सीहोर में 93, रीवा में 86, मुरैना में 83 और खरगोन में 75 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे आयोग को करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। नागरिक को किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट में कार्यवाही की जाएगी।

"सी-विजिल एप" भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए तैयार किया गया है। इस एप के जरिए कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से लाने-ले जाने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन, दीवारों या परिसर पर प्रचार सामग्री चस्पा करने, लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें