फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जेपी अस्पताल में 20 डॉक्टर गायब मिले, एक दिन का वेतन काटने के कलेक्टर के निर्देश, दो पर बड़ी कार्रवाई

Thu, 06 Jul 2023 10:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह को 20 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। दो बिना बताए गायब रहने वाले एक डॉक्टर को निलंबित और दूसरे संविदा डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए। भोपाल कलेक्टर लगातार दूसरे दिन औचक निरीक्षण किया।  
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह सिविल सर्जन राकेश श्रीवास्तव के साथ जेपी अस्पताल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में आम जनता को समय पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसको लेकर भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने स्कूलों का दौरा किया था और दूसरे दिन गुरुवार को जयप्रकाश जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कलेक्टर को 20 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित 20 डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने और असंचयी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए एससीएन जारी करने के निर्देश दिए है। वहीं, आदतन अनुपस्थित रहने वाले एक डॉक्टर रविंद्र पाल को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर अनिल छारी की सेवा समाप्त करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह गुरुवार सुबह 10 बजे जेपी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर सबसे पहले इमरजेंसी विभाग में पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों से बात की। साथ ही उनको कुछ डॉक्टर अपने कैबिन में अनुपस्थित दिखाई दिए। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन भी कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद कलेक्टर ने सिविल सर्जन कार्यालय में जाकर डॉक्टरों की उपस्थिति के रजिस्टर की जांच की। 132 डॉक्टरों के स्टाफ वाले अस्पताल में 20 डॉक्टरों के अनुपस्थित होने की कोई जानकारी नहीं थी। इस पर अस्पताल प्रबंधन भी कोई जानकारी नहीं दे पाया। 

कलेक्टर को अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रविंद्र पाल और संविदा डॉक्टर अनिल छारी अदातन ड्यूटी पर बिना बताए अनुपस्थित रहते हैं। छारी ब्लड बैंक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं। कलेक्टर ने रविंद्र पाल को निलंबित करने और संविदा डॉक्टर अनिल छारी की सेवा समाप्त करने के सीएमएचओ को निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये डॉक्टर बिना बताए गायब थे 
डॉ. रश्मि सिंघई- पैथोलॉजिस्ट, डॉ. आशा दीक्षित- शिशुराग विशेषज्ञ, डॉ. आनंद सुचारी- शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. मंजुबाला चंदैया-मेडिकल ऑफिसर, डॉ. रत्नेश जैन- संविदा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. श्रद्धा पिपलोदे-संविदा चिकित्सा अधिकारी,डॉ. मनीष सूर्यवंशी- बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अनुष्का वर्मा-बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. निष्ठा श्रीवास्तव- बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मिकाईल मैशी खान- बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रतीक आर्य- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ.चेतना चरपे- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सपना खर्द- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ. निदा खान- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ. घनश्याम मकवाना- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संधु आर्य- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ. शुभांगी पटेल- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ.अर्चना राजपूत- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रमोद पटेल- सीपीएस चिकित्सा अधिकारी और डॉ. दिव्या पांडे- बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। 

बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश 
कलेक्टर आशीष सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को डॉक्टरों की मॉनीटरिंग बढ़ाने और हाजिरी के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए टोकन मशीन को दोबारा शुरू करने और बेहतर तरीके से संचालन करने के निर्देश भी सिविल सर्जन को दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें