फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: एमपी के नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, सीएस के पास पहुंची फाइल, पैनल में तीन आईपीएस शामिल

Sun, 22 Nov 2026 05:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। यूपीएससी के पैनल में शामिल तीन आईपीएस अधिकारियों में से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसी एक के नाम पर अंतिम फैसला लेंगे।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक के कार्यवृत्त से जुड़ी फाइल गृह विभाग ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को भेज दी है। अब मुख्य सचिव इस फाइल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास भेजेंगे। मुख्यमंत्री पैनल में शामिल तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में से किसी एक के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। इसके बाद फाइल दोबारा मुख्य सचिव के पास पहुंचेगी और नए डीजीपी की नियुक्ति का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री
विज्ञापन


यूपीएससी की कमेटी ने डीजीपी पद के लिए 1991 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नामों का पैनल तैयार किया है। अब इन तीनों में से किसी एक अधिकारी को प्रदेश पुलिस की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके रिटायरमेंट से पहले नए डीजीपी की नियुक्ति करनी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- विकसित भारत के लिए युवा अपनी कमियों को पहचानें, खुद को तैयार करें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें