फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP New CM: नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह कल 11 बजे, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह होंगे शामिल

Tue, 12 Dec 2023 09:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की बुधवार 11 बजे शपथ लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। 
विज्ञापन
मोती नेहरू स्टेडियम में नए सीएम के शपथ समारोह की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी होना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 11 बजे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 14 दिसंबर को मल मास लेगेगा और अगले एक महीने तक शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। ऐसे में 13 दिसंबर को शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। नए सीएम के नाम के एलान के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। 

लाल परेड मैदान में बनाए जा रहे तीन हेलीपैड
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। बता दें सीएम के नाम का एलान होने के बाद डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि वह शिवराज सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का वादा किया। यादव ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें