फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: कांग्रेस के रायशुमारी में विजयपुर, बुधनी उपचुनाव के लिए आ रहे कई नाम,पटवारी समेत कई नेताओं ने संभाल मोर्चा

Wed, 16 Oct 2024 05:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बच चुका है। कांग्रेस दोनों ही सीटों पर प्रत्यासी के लिए रायशुमारी कर रही है। दोनों सीटों पर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। जीतू पटवारी समेत कई नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।
 
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में खाली हुई दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव का बिगुल बच चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को तारीखों की घोषणा कर दी है। अब दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी को लेकर घमासान मचा हुआ है। जहां बीजेपी एक सीट विजयपुर पर अपना प्रत्याशी तय कर चुकी है वहीं कांग्रेस को अभी दोनों ही सीटों में प्रत्याशी की तलाश कर रही है। कांग्रेस छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद इन दोनों सीटों पर विशेष फोकस कर रही है। प्रत्याशी के चयन में इस बार कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं से रायशुमारी कर रही है और इसी आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। कांग्रेस के रायशुमारी में दोनों सीटों पर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन



जाने कब होगा चुनाव और कब आएंगे परिणाम
 चुनाव आयोग ने दोनों सीटों पर चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वही चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 18 अक्टूबर को गजट अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद से चुनावी प्रक्रिया जारी हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। वही 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। 


दोनों ही सीटों पर जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा 
विजयपुर और बुधनी सीट कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। दोंनों सीटों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई नेतााओं ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल कांग्रेस दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। दोनों सीटों पर कांग्रेस की साख दाव पर है। 
विज्ञापन


विजयपुर में आदिवासी नेता पर कांग्रेस लगा सकती है दाव 
कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़ने के बाद खाली हुई विजयपुर सीट कांग्रेस के लिए बहुत ही खास मानी जा रही है। जहां विजयपुर से बीजेपी ने रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया है। वही कांग्रेस की बात करे तो कई संभावित उम्मीदवारों के नाम समाने आए है। माना जा रहा है कि कांग्रेस विजयपुर से आदिवासी या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। विजयपुर सीट से कांग्रेस से आदिवासी नेता छोटेलाल सेंमरिया का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वही कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश आदिवासी, और पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा प्रबल दावेदार माने जा रहे है। इसके अलावा पूर्व कलेक्टर पन्ना लाल सोलंकी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। 


बुधनी से पांच नाम की प्रबल दावेदारी 
पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। जहां बीजेपी इस सीट पर अपनी प्रबल दावेदारी बता रही है वहीं कांग्रेस शिवराज के जाने के बाद जीत की उम्मीद लगाए हुए है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की जहां बीजेपी के कई नामों की चर्चा है, वहीं कांग्रेस के रायशुमारी में भी कई नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इस सीट से कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश राजपूत, अजय पटेल, प्रवेश प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट और कमलेश यादव का नाम प्रबल दावेदारों की सूची सामने आ रहा है।  दोनों सीटों पर प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार कर कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा। दिल्ली से मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों का ऐलान संभव होगा। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अभी बीजेपी उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार कर रही है। बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें