फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: हवाओं का रुख फिर बदला, बढ़ेगी ठिठुरन, जानें विभाग ने क्यों दिया यलो अलर्ट

Sat, 31 Dec 2022 01:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: देश के ऊपरी हिस्से में बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में पड़ने लगा है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। अनुमान जताया जा रहा है कि दो-तीन जनवरी के बाद 2-4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: हवाओं में ठिठुरन बढ़ी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तापमान लगातार चढ़ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान एक बार फिर 31 डिग्री के पार पहुंचा है। हालांकि हवाओं में ठिठुरन बढ़ी है। उत्तर से आने वाली हवाओं ने ठंडक बरकरार रखी है। देश के ऊपरी हिस्से में बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में पड़ने लगा है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। अनुमान जताया जा रहा है कि दो-तीन जनवरी के बाद 2-4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर जिले में हल्के में मध्यम कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। भोपाल, जबलपुर को छोड़कर शेष संभागों में रात का पारा सामान्य से अधिक बना रहा। प्रदेश में सबसे ठंडे नौगांव और रीवा रहे। मौसम विभाग का अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान कह रहा है कि मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने यलो अलर्ट भी दिया है। जिसके अनुसार भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में कहीं मध्यम कोहरा रह सकता है। 2-3 जनवरी के बाद 2-4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 28.3 11.0
इंदौर 31.0 11.9
जबलपुर 29.1 11.5
ग्वालियर 27.7 10.9
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में अधिकांश जगह उछाल ही रहा। रात का पारा कहीं-कहीं गिरा है। दिन का पारा एक बार फिर 31 के पार तो रात का पारा 8 डिग्री के पार पहुंच  गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। रीवा में 8, नौगांव में 8.2, पचमढ़ी में 8.6, खजुराहो में 8.8, उमरिया में 8.9, दतिया में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो तीन डिग्री तक का उछाल रहा। प्रदेश में सबसे गर्म खंडवा रहा। खंडवा में 31.1, इंदौर-मंडला में 31, शिवपुरी में 30, नौगांव में 29.8, दमोह में 29.6, उमरिया में 29.3, जबलपुर में 29.1, रतलाम-सागर में 29.2, गुना में 29, छिंदवाड़ा में 28.8, राजगढ़ में 28.7, नर्मदापुरम-सागर में 28.5, बैतूल में 28.4, भोपाल में 28.3, उज्जैन में 28.2, खजुराहो में 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से प्रदेश का मौसम बदल सकता है। अधिकांश हिस्सों में शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है। तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। जानकारों की मानें तो ट्रफ के रूप में आया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। जिससे शुक्रवार शाम से फिर उत्तरी हवा चलने लगी है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। उधर, दो दिन में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। शनिवार रात से मैदानी क्षेत्रों की तरफ चलने वाली बर्फीली हवाओं के असर से पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें