फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: पचमढ़ी में पारा साढ़े चार डिग्री, अगले कुछ दिनों में प्रदेश में गिर सकता है मावठा

Mon, 02 Jan 2023 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दतिया और नौगांव में शीतल दिन रहा। गुना, जबलपुर, खजुराहो, सागर और उमरिया में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। रायसेन, दमोह और भोपाल में मध्यम से घना कोहरा रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में तापमान में आज भी गिरावट रही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तापमान में आज भी गिरावट रही। उत्तर से आने वाली हवाओं ने कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया है। जानकार बता रहे हैं कि अगले कुछ दिन में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, उस दौरान पारा फिर चढ़ेगा। बादल छंटते ही सर्दी जोर मारेगी। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दतिया और नौगांव में शीतल दिन रहा। गुना, जबलपुर, खजुराहो, सागर और उमरिया में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। रायसेन, दमोह और भोपाल में मध्यम से घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग में सामान्य से अधिक तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि मौसम शुष्क रहेगा। विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किए गए हैं। ऑरेंज अलर्ट कह रहा है कि रीवा, सागर, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के साथ भिंड, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, डिंडौरी जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा रहेगा। यलो अलर्ट के अनुसार भिंड, दतिया, ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रह सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में गिरावट तो रही है। खासतौर पर दिन का पारा लुढ़का है। पश्चिमी मप्र में रात का पारा गिरा है, जबकि पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं पारे में उछाल देखा गया। प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में 4.6, गुना में 5.6, दतिया में 6.5, रायसेन-नौगांव में 7, रतलाम-भोपाल में 7.2, उमरिया में 7.4, सागर में 7.9, नरसिंहपुर में 8, ग्वालियर में 8.2, दमोह में 8.6, जबलपुर-उज्जैन में 8.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई। खासतौर पर पूर्वी मप्र में पारा साढ़े 6 डिग्री तक गिरा है। प्रदेश में दतिया, खजुराहो, नौगांव में दिन का पारा भी 20 डिग्री के अंदर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 29, मंडला में 27, खंडवा में 26.5, छिंदवाड़ा में 26.2, सीधी में 26, नर्मदापुरम में 25.8, बैतूल में 25.7, सिवनी में 25.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं 5-6 जनवरी को मावठा गिर सकता है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। ईस्ट एमपी में पानी गिर सकता है। अगर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनता है, तो तापमान में तेजी से गिरावट होगी।  उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और अगले 24 घंटों में भी इतनी ही गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें