फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में खजुराहो का दिन तो टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म, 14 जिलों में बारिश का भी अलर्ट

Sun, 11 Jun 2023 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather News Today : दमोह, खजुराहो और टीकमगढ़ में तो तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में रात का पारा 32 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का मौसम मिलाजुला है। कहीं बारिश है तो कहीं बादलों से दिन का तापमान कम तो कहीं गर्मी बेहाल कर रही है। रविवार को आधे प्रदेश में भीषण गर्मी रही। दमोह, खजुराहो और टीकमगढ़ में तो तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में रात का पारा 32 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बालाघाट और रतलाम में लू चलने की बात कही है। जानकार बता रहे हैं कि मंगलवार से मौसम फिर करवट लेगा और एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। प्रदेश में मानसून 22 जून के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की हुई। नागौद और बिजावर में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अधिकतम तापमान में भी खास परिवर्तन नहीं देखा गया। रात का तापमान बेहाल कर रहा है। 

प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो     43.6
दमोह      43.4
टीकमगढ़      43
नौगांव      42.5
गुना      42.4
विज्ञापन

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, सीधी, सिंगरौली, सतना, बुरहानपुर एवं छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमके के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं अल्पकालिक तेज बारिश भी होने की संभावना जताई गई है, इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बालाघाट और रतलाम जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका भी है। 

प्रदेश के वो पांच शहर, जहां रात गर्म रही
शहर न्यूनतम तापमान
टीकमगढ़     32
सीधी      31
दतिया      29.9  
रायसेन      29.6
दमोह-ग्वालियर       29.5 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन का तापमान कई जिलों में 43 डिग्री के पार जाने लगा है तो रात का पारा 32 डिग्री को छू रहा है। हालांकि कई इलाकों में बारिश और बादलों की स्थिति के चलते भीषण गर्मी से थोड़ी राहत है। पूर्वी इलाके में ज्यादा गर्मी है, यहां दिन और रात का तापमान बढ़ा हुआ है, जबकि पश्चिमी इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम है। 

प्रदेश के बड़े शहरों की स्थिति
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल      40.8      29
इंदौर      38.3      25.6
ग्वालियर      41.8      29.5
जबलपुर           41 24.5

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वर्तमान में औसतन 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। इससे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसके साथ ही वातावरण में उमस बढ़ गई है। सोमवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मंगलवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इससे दिन के तापमान में गिरावट भी होगी। हालांकि वर्तमान में अरब सागर में चक्रवाती तूफान और बंगाल की खाड़ी में म्यांमार के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन इन दोनों मौसम प्रणालियों का मप्र के मौसम पर कोई प्रभाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें