फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: फरवरी में अप्रैल जैसा अहसास, दिन का तापमान उछलकर 36.6 डिग्री तक पहुंचा

Fri, 17 Feb 2023 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी बढ़ा। प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान मलाजखंड में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: पचमढ़ी में दिन के तापमान में पांच डिग्री का उछाल रहा। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम काफी गर्म हो गया है। दिन का तापमान 36.6 डिग्री तक पहुंच गया है। फरवरी में इतना ऊपर तापमान सालों के बाद पहुंचा है। पचमढ़ी में दिन के तापमान में पांच डिग्री का उछाल रहा। अभी अगले तीन-चार दिनों तक  मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना बताई जा रही है। उधर लगातार बढ़ते पारे से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी दिखने लगी हैं। तापमान में उछाल बना रहने से गेहूं का उत्पादन कम हो सकता है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी बढ़ा। प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान मलाजखंड में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है। दिन और रात का पारा लगातार ऊपर जा रहा है। प्रदेश में बालाघाट जिले के मलाजखंड को छोड़ दें तो सभी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फरवरी में दिन का तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाजखंड रहा। मलाजखंड में 9.2, सीधी में 10.1, रीवा में 10.2, उमरिया में 10.4, रायसेन में 11, उज्जैन में 11.2, खजुराहो में 11.5, मंडला में 11.8, राजगढ़ में 12, जबलपुर-धार में 12.2, बैतूल में 12.4, दतिया में 12.5, दमोह में 12.6, छिंदवाड़ा में 12.8, ग्वालियर में 12.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 36.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान और गुजरात में अधिकतम तापमान काफी बढ़े हुए हैं। उस ओर से आ रही हवाओं से तापमान में वृद्धि हो रही है। दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात एक्टिव हुआ है। इससे राजस्थान और गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। इस तरह की स्थिति दो-तीन दिन तक बनी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें