फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: जीतू पटवारी का सीएम पर तंज, बोले- आका की उम्मीद में खरा उतरने के लिए बदल रहे रंग

Tue, 23 Apr 2024 05:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए दिए बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
जीतू पटवारी और सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लेकर कहा है कि उनकी आवाज और अंदाज बदले हुए नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में नफरत की दुकान बिलकुल नहीं चलती है और वो इस दुकान में गुजरात का सामान भरने की कोशिश न करें। पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि आका की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपने भी रंग बदल लिया। मुझे तो लगा था कि पहले दौर के मतदान से केवल मोदीजी ही डरे हुए हैं।

विज्ञापन


आपकी आवाज और अंदाज में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह भी उसी डर को जता-बता रहा है! पहले संदेह था अब पुख्ता यकीन हो गया है कि प्रधानमंत्री जी की तरह आपका सॉफ्टवेयर भी 2014 के बाद से अपडेट नहीं हुआ है। तभी तो चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लिम और झंडे के कलर आपको भी याद आने लग गए, फरमान मिलते ही कुछ भी बोलने लग गए। प्रधानमंत्री के जिस झूठ पर पूरा देश आश्चर्य व्यक्त कर रहा है, दुनिया के मीडिया के साथ देश का गोदी मीडिया भी प्रमाणिक तौर पर खंडन कर रहा है, उसे बेबुनियाद झूठ को यदि 36 घंटे बाद भी आप दोहरा रहे हैं, तो यह फिर आपकी समझ पर उठने वाला सवाल है।                      

 
मोहन भैया, अपने मध्यप्रदेश में नफरत की दुकान पर ग्राहक बिल्कुल नहीं आते हैं। पता नहीं आप इस दुकान में गुजरात का सामान क्यों भरना चाहते हैं। यहां प्रेम, विश्वास, भाईचारे का माहौल है., यह चुनाव भी थोड़े दिन में खत्म हो जाएंगे, फिर जुबान में ऐसा जहर क्यों? यदि आपको हैडलाइंस के लिए भाषण ही देना है, या पर्ची की खर्ची के रूप में भक्ति-गान को स्वर देना है, तो गुजरात घराने' के पास ढेर सारे झूठे सपने हैं। थोड़े से आंकड़े, थोड़े से जुमले और साथ में नौटंकी का तड़का सच में थोड़ी ताली तो मिल ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें