फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई भोपाल की कार्रवाई

Fri, 09 Oct 2026 08:15 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के इटारसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई भोपाल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल में नवीनीकरण का काम करने वाली फर्म से बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद इटारसी और आगरा में तलाशी लेकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम रेलवे भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला - फोटो : cbi.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री  इटारसी में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी), भोपाल ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में विद्यालय के एक अन्य कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है। प्राचार्य श्रद्धा पाठक पर एक फर्म के बकाया बिलों का भुगतान कराने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई की टीम ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की और कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी: 50 हजार दर्शकों और 60 टन के टैंक के लिए मजबूत होगी 3.5 किमी लंबी सड़क

बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की एक फर्म को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में रेनोवेश्पन का काम मिला था। आरोप है कि केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य ने फर्म से तीन लाख रुपए की अनुसचित राशि की मांग की थी, जिस फर्म को स्कूल में नवीनीकरण का काम मिला था। इस फर्म को सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से जारी वर्क ऑर्डर के तहत काम करना था। आरोप है कि काम के बकाया बिलों का भुगतान जारी करने के बदले भी रिश्वत मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मप्र: पतंजलि गाय का घी जांच में असुरक्षित, बाजार से वापसी के आदेश; दुकानों पर मिला तो होगी जब्ती

शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। प्राचार्य को तीन लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने आरोपियों के इटारसी और आगरा स्थित आवासीय व कार्यालय परिसरों में तलाशी ली। इस दौरान संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें