फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना की जानकारी मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करना अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई

Tue, 08 Oct 2024 06:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की जानकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल प्रदेश के ज्यादातर निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना में सूचीबद्ध किया गया है। इन अस्पतालों में मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने पर 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज की सुविधा सरकार द्वारा कराई जा रही है। लेकिन कई अस्पतालों से शिकायत आ रही थी कि मरीजों को गुमराह किया जा रहा है और उनसे पैसे भी लिए जा रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की जानकारी अस्पताल की मुख्य द्वार पर बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए जाएं। 
विज्ञापन




प्रवेश द्वार के समीप बड़े अक्षरों में जानकारी उपलब्ध कराएं 
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को योजना का पूरा लाभ मिले, इसके लिए यह आवश्यक है कि सूचीबद्ध चिकित्सालयों में प्रवेश द्वार के समीप बड़े अक्षरों में यह जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि किन चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए वह चिकित्सालय सूचीबद्ध है। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया जाए कि आयुष्मान योजना के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क और कैश लेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।


सीएमएचओ ने सभी निजी संस्थाओं को लिखा पत्र 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भोपाल के समस्त अस्पताल, नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना की जानकारी को नागरिकों के लिए सुलभ और सरल बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हितग्राही बिना किसी कठिनाई के इस योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें